दिल्ली-नोएडा में जून में सामान्य से 228-प्रतिशत- ज्यादा बरसे मेघ, गर्मी ने भी तोड़ा रेकॉर्ड, अब अगले 10 दिन बारिश ही बारिश

नई दिल्ली: मौसम के लिहाज से इस जून में कई अहम रेकॉर्ड बने हैं। मॉनसून के इस पहले महीने में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई है। पूरे महीने के दौरान 1901 से अब तक तीसरी बार इतनी बारिश हुई है। फिर भी इस महीने में दिन और रातें रेकॉर्ड स्तर तक गर्

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: मौसम के लिहाज से इस जून में कई अहम रेकॉर्ड बने हैं। मॉनसून के इस पहले महीने में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई है। पूरे महीने के दौरान 1901 से अब तक तीसरी बार इतनी बारिश हुई है। फिर भी इस महीने में दिन और रातें रेकॉर्ड स्तर तक गर्म रहीं। जून 2024 का औसत अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। इससे पहले जून 2012 में भी औसत अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा था। 2011 से लेकर अब तक तापमान इससे अधिक ऊपर नहीं गया है। इस बार दिन के समय 9 दिन लू ने कहर बरपाया। बीते 14 सालों में यह सबसे बड़ा लू का स्पैल रहा। इस बार एक जून से 22 जून तक अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 12 साल बाद इतना अधिक
इस जून में रातें भी काफी गर्म रहीं। रात की गर्मी ने 12 सालों के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। औसत न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। इससे अधिक तापमान जून 2012 में रहा था। उक्त साल औसत न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रहा था। रात के समय भी छह दिन लू चली। 19 जून को न्यूनम तापमान 35.2 डिग्री रहा। यह 55 सालों की सबसे गर्म रात रही थी।

सामान्य से 228% अधिक बारिश
इस जून में सामान्य से 228 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जून में इस बार 243.4 एमएम बारिश हुई। जबकि सामान्य तौर पर इस महीने में 74.1 एमएम बारिश होती है। इसके बावजूद गर्मी से 195 के करीब लोगों की मौत हुई। इसकी वजह यह रही कि 27 जून तक राजधानी में बारिश का ग्राफ काफी कम था। कुछ मौकों पर हल्की बारिश ही हुई थी। 27 जून तक राजधानी में महज 6.4 एमएम बारिश हुई थी। लेकिन 28 जून को मॉनसून आने के साथ ही महज एक दिन में 228.1 एमएम बारिश हो गई। एक दिन में इतनी बारिश 88 सालों बाद हुई।

सता रही उमस वाली गर्मी
28 जून को हुई बारिश के बाद से राजधानी में बारिश कम हुई। रविवार को तो मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। इसकी वजह से अब जहां तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है, वहीं नमी का स्तर भी काफी अधिक है। इसकी वजह से लोग दोगुनी परेशानियां झेल रहे हैं। अधिकतम तापमान बढ़कर 37.1 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 60 से 97 प्रतिशत तक बना हुआ है।

आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को बादल छाए रहेंगे। तेज बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार बढ़कर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 2 और 3 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ आंधी आने के आसार भी हैं। अधिकतम तापमान इस दौरान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 4 से 6 जुलाई तक मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है।

10 जुलाई तक बारिश ही बारिश
स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, उत्तर पश्चिम भरत में 30 जून के बाद भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और मध्य हरियाणा में मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इनकी वजह से दिल्ली समेत दक्षिण पंजाब और हरियाणा में बारिश तेज हो जाएगी। भारी बारिश का यह दौर 2 जुलाई तक जारी रह सकता है। तीन जुलाई से बारिश में कमी आएगी। लेकिन यह बहुत अधिक नहीं होगी। 4 जुलाई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास एक बार फिर मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी। कुल मिलाकर 10 जुलाई तक बारिश होती रहेगी।

जून में औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान
सालअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)बारिश (मिलीमीटर)
202441.929.8243.4
202337.025.9101.7
202240.427.324.5
202138.325.934.8
202038.526.785.0
201940.828.211.2
201839.929.640.1
201737.727.2191.9
201639.528.734.5
201538.626.462.7
201441.327.846.1
201338.027.6119.5
201241.930.615.5
201138.026.290.7

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Jharkhand News: अब हर महीने महिलाओं खाते में आएंगे 1 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार द्वारा शुरू की जानेवाली नई योजना मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई प्रोत्साहन योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 15 तारीख को एक हजार रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now